अजमतगंज पंचायत में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने हेतु आम सभा का आयोजन शनिवार दोपहर 12 बजे हुआ। समावेशी व समग्र विकास के दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर 'सबकी योजना सबका विकास' अभियान के अंतर्गत सभा आयोजित की गई। BRGF भवन में आयोजित सभा की अध्यक्षता अजमतगंज पंचायत के मुखिया सुनील कुमार शर्मा ने की, जिसमें ग्रामीण शामिल हुए