सकरा: बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से पुलिस ने दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को शनिवार एक बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष शिवचंद्र यादव ने बताया कि रामपुर बसंत गांव से 16 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया है