पटना ग्रामीण: ठंड से वन्य जीवों के लिए विशेष इंतजाम: हाथी की तेल मालिश, कंबल ओढ़कर सो रहा अजगर
ठंड को लेकर वन्य जीवों के लिए पटना जू में विशेष इंतजाम किए गए हैं। शीतलहर के दौरान हाथी के पूरे शरीर को नियमित अंतराल पर सरसों तेल की मालिश की जा रही है और आहार में गन्ना, सोयाबीन, मौसमी फल और धान उबाल कर दिया जा रहा है। वहीं, मांसाहारी वन्यजीवों के आहार में बढ़ोतरी की गयी है।