सांगानेर: चाकसू में पति ने पत्नी की हत्या की, चाकू से खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, रातभर लाश के पास बैठा रहा
जयपुर के चाकसू थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पत्नी की हत्या के बाद पति ने फिर खुद का गला काटकर सुसाइड की कोशिश की। इसके बाद पति रातभर लाश के पास बैठा रहा। मामला चाकसू थाने का है। पुलिस ने हत्या के मामले मे आरोपी पति को प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है