पथरिया: लखरौनी मे संगठन के सदस्यों ने पुलिस को सूचना देकर बगैर नंबर प्लेट की बाइक से जप्त कराई 2 पेटी वियर की बोतलें, 2 गिरफ्तार
पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम लखरौनी में बुधवार शाम भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 2 पेटी अंग्रेजी बीयर जब्त की। मौके से ऋषि साहू निवासी बासा कला और रवि पटेल उर्फ गिल्ले निवासी पथरिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।