मुज़फ्फरनगर: विदेश से फोन पर तीन तलाक देने और फिर जबरन हलाला कराने का मामला, पीड़िता ने SSP को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
थाना चरथावल क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी लगभग 15 साल पहले गांव पावटी निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। जिस पर उसका पति एक साल पहले विदेश चला गया था। इसके बाद वह लौटा तो उसने हलाला करने की बात कही लेकिन उसकी पति ने हलाला के बाद भी उससे शादी नहीं की।