मुज़फ्फरनगर: सुजरू चुंगी पर अनियंत्रित होकर बोगी से टकराई कार, हादसे में दो महिलाओं सहित 4 लोग हुए घायल
मेरठ रोड स्थित सूझुडू चुंगी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अनियंत्रित कार अचानक बोगी से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओ सहित दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिलाये और अन्य लोग जनपद मेरठ में शादी समारोह से वापस रुड़की जा रहे थे इस दौरान मुजफ्फरनगर के सूजडू चुंगी पर यह हादसा हुआ।