कानपुर: पटकापुर की महिला ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से की शिकायत
फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर में रहने वाली महिला ने क्षेत्र के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से गुरुवार दोपहर 1 बजे शिकायत की है। महिला का आरोप है कि युवक क्षेत्र में सट्टे का कारोबार करता है जिससे क्षेत्र में भीड़ लगी रहती है वहां से निकलने पर दबंग युवक द्वारा धमकी दी जाती है। पुलिस आयुक्त ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।