कानपुर: कर्रही में बीच सड़क बमबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही में दबंगों ने बीच सड़क पर बम चलाएं।बमबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई। बुधवार रात 9:00 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेकर स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।