कानपुर: भाटिया तिराहे पर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलटी, 16 यात्री हुए घायल
पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया तिराहे पर टूरिस्ट बस बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि 2:00 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई।थाना प्रभारी ने बताया बस में कुल 30 यात्री सवार थे। जिसमें 16 यात्री घायल हुए हैं।चार घायलों को राजा राम हॉस्पिटल पनकी ,6 घायलों को महावीर हॉस्पिटल पनकी, और 6 घायलों को सीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया गया है।