खालवा: रेलवे अंडरब्रिज के नीचे बेहोश मिले युवक की अस्पताल में मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Khalwa, Khandwa | May 14, 2026 खंडवा | मोघट रोड थाना क्षेत्र में रेलवे अंडरब्रिज के नीचे अचेत अवस्था में मिले एक युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सिद्धीपुरम कॉलोनी से लगे रेलवे ट्रैक के अंडरब्रिज के नीचे युवक के पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।