गोरखपुर: गोरखपुर के राप्ती नदी में चार बच्चे लापता, डूबने की आशंका, NDRF की टीम दूसरे दिन भी तलाश में जुटी
खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास बुधवार शाम चार किशोरों के लापता होने से हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों को राप्ती नदी के किनारे चार साइकिलें और कपड़े मिले, जिसके बाद बच्चों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही खोराबार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।वही सर्च ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी है।