मुज़फ्फरनगर: जिसे परिजनों ने बलात्कार के मामले में जेल भेजा, उसी से युवती ने की शादी, बोले- 4 साल से प्रेम संबंध
मुजफ्फरनगर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक को युवती के परिजनों ने बलात्कार के आरोप में जेल भिजवाया था, उसी से युवती ने शादी कर ली। युवती का कहना है कि दोनों चार साल से प्रेम संबंध में थे। जेल से छूटने के बाद उन्होंने निकाह कर लिया। अब परिजनों से जान का खतरा बताते हुए दोनों ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।