गभाना: गभाना थाना के एसपी सिटी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की परखी
गभाना थाना का एसपी सिटी आदित्य बंसल ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। सोमवार दोपहर को करीब दो बजे किए गए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज की गहन समीक्षा की। एसपी सिटी ने कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव की जांच की और मालखाना, हवालात, बैरक व महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया।