दुधि: बभनी में देव कुमार विश्वकर्मा ने सरकार से की अपील, कहा- फरीदाबाद श्रमिक आंदोलन की मांगें पूरी हों
बभनी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सोनभद्र के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे श्रमिक आंदोलन की मांगों को तुरंत पूरा करने की अपील सरकार से की है। उन्होंने श्रमिकों के शोषण को बंद करने की भी मांग की।विश्वकर्मा ने कहा कि आंदोलन को कुचलने के बजाय श्रमिकों की जायज मांगों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।