औरैया: झारखंड के ठग को 10 लाख के 14 स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया गया, आरोपी क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर करता था ठगी
औरैया। ठगी के एक मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। वह व्हाट्सएप पर लिंक और एपीके फाइल भेजकर लोगों के फोन हैक कर लेता था। इसके बाद बैंक खातों से रुपये पार करता था।पुलिस ने आरोपी के पास से 10 लाख रुपये कीमत के 14 महंगे स्मार्ट फोन और नकदी बरामद की है।