कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब, एसीपी कल्याणपुर ने दी जानकारी
कल्याणपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उपनिरीक्षक सचिन सिरोही के नेतृत्व में मकड़ीखेड़ा स्थित एक मकान से पुलिस ने 85 पेटी सील बंद और 300 बोतल अलग-अलग साइज की विभिन्न पेटियों में शराब बरामद की है। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि, प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।