खुरई: शहरी थाना पुलिस ने 6 पेटी देशी शराब के साथ एक स्कूटी सवार व्यक्ति को किया गिरफ्तार, विदिशा जिले से ला रहा था बेचने।
Khurai, Sagar | Jul 1, 2026 बुधवार शाम 6.30 बजे जानकारी देते हुए शहरी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर दानखेड़ी के पास टीम भेजकर दबिश दी तो एक स्कूटी सवार दो बोरियों में 300 पाव अर्थात 6 पेटी देशी शराब लिए मिला, व्यक्ति ने अपना नाम कबीर वार्ड निवासी ध्रुव कुशवाहा बताया, पुलिस ने मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।