गौतम बुद्ध नगर: सूरजपुर क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुराकर चोर मौके से फरार, घटना सीसीटीवी में कैद
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा कर चोर मौके से आसानी से फरार हो गया। वहीं चोरी की सारी वारदात घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि चोर की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही गिरफ्तार जाएगा।