बलिया: समाजवादी पार्टी ने बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक को लेकर कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन
Ballia, Ballia | Jun 1, 2026 बलिया में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।