महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने,बीमारी की समय पर पहचान तथा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिनर्जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट,गोरखपुर द्वारा Amneal के सहयोग से निःशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में प्रत्येक बुधवार विशेष ब्रेस्ट क्लिनिक संचालित किए जाने की पहल का भी शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में सिनर्जी हॉस्पिटल के निदेशक एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आलोक तिवारी,मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं निदेशक डॉ. सौरभ मिश्रा,निदेशक डॉ.अंजलि जैन गायनी ऑंकोलॉजिस्ट,डॉ. सहाना पूना शेट्टी गायनी ऑंकोलॉजिस्ट,डॉ.अफरीन जी.ई सर्जन,डॉ.सी.पी.अवस्थी रेडिएशन ऑंकोलॉजिस्ट,डॉ.रोहित सिंह यूरोलॉजिस्ट,डॉ.शुभम श्रीवास्तव कार्डियोलॉजिस्ट,डॉ सौरभ मिश्रा गैस्ट्रो इंट्रोलॉजिस्ट डॉ.अंकित मिश्रा सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट,डॉ. तारीक अनवर,डॉ.विशाल मिश्रा,डॉ. अर्पित त्रिपाठी,डॉ.गौरव भंवर हेड एंड नेक सर्जन डॉ अमृतांश एनेस्थेसिया सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं प्रबंधन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। शिविर में महिलाओं को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, नियमित जांच और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।डॉ.आलोक तिवारी ने कहा कि स्तन कैंसर की समय पर पहचान उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए स्तन में किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्तन में गांठ,आकार में बदलाव, त्वचा में परिवर्तन अथवा अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है। डॉ.सौरभ मिश्रा ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच को लेकर समाज में और अधिक जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से सिनर्जी हॉस्पिटल में प्रत्येक बुधवार विशेष ब्रेस्ट क्लिनिक के माध्यम से महिलाओं को विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार,इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर की रोकथाम,शुरुआती पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक करना है,ताकि बीमारी की पहचान में देरी न हो और जरूरतमंद महिलाओं को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सके।कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और किसी भी असामान्य लक्षण की स्थिति में स्वयं उपचार करने के बजाय योग्य विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। सिनर्जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट,गोरखपुर की इस पहल को महिलाओं के बीच स्तन स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया
#गोरखपुर
#सिनर्जीसुपरस्पेशियलिटीहॉस्पिटलएवंकैंसरइंस्टीट्यूटगोरखपुर
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 29, 2026