शाहजहांपुर से खुटार तक बनाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रस्तावित बाईपास निर्माण के बीच कुसमा गांव के पास किए गए अवैध निर्माण पर गुरुवार को सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई के अधिकारियों ने बुलडोजर चलवाकर हाईवे के बीच बने अवैध भवन को ध्वस्त करा दिया।