जबलपुर: ग्वारीघाट क्षेत्र में चोरों का आतंक, पुलिस सुस्त, पुलिस की निष्क्रियता से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश
जबलपुर में पुलिस की निष्क्रियता और सुस्त कार्य प्रणाली के चलते शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है जिससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। देर रात साहब टाउनशिप में मनोज जनरल स्टोर को चोरों ने निशाना बनाया और पीछे से दरवाजा तोड़कर चोरी की