चित्रकूट पहाड़ी के उसरा पुरवा भंभौर में दबंगो द्वारा नाली का पानी बंद करने पर जल भराव की समस्या से परेशान दो दर्जन ग्रामीण पहुंचे डीएम कार्यालय। मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना अंतर्गत उसरा पुरवा भंभौर गांव का है जहां ग्रामीणों ने दबंगों पर नाली का पानी बंद करने का आरोप लगाया है और समस्या के समाधान की मांग कर आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे दो दर्जन ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे है ग्रामीणों के का कहना है कि गांव में खड़ंजा रोड तो बना दी गई पर कुछ वर्ग विशेष के लोगों द्वारा नाली नहीं बनाने दिया गया और जो कच्ची नालिया बनाई गई उसे दबंगों द्वारा बंद कर दिया गया पानी निकासी न होने से घरों से निकला गंदा पानी उनके दरवाजे के सामने इकट्ठा हो गया जिससे जल भराव हो गया दरवाजे के सामने जल भराव होने से जलचर जीव कीट पतंग मच्छर इत्यादि पैदा होते है जिससे संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई पर कोई समाधान नहीं किया गया जिससे थक हार कर वह आज जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है