चित्रकूट मानिकपुर तहसील के कौबरा गांव में दबंगों की सह पर नलकूपों की लाइन काटने का विद्युत विभाग पर किसानों ने लगाया आरोप न्याय की फरियाद लेकर पहुंचे डीएम कार्यालय मामला मानिकपुर तहसील अंतर्गत त्रिपुरा थाना क्षेत्र के कोबरा गांव का है जहां किसानों ने दबंगो पर विद्युत विभाग से साठ गांठ करके नलकूपों की लाइन काटने का आरोप लगाया है और न्याय की फरियाद लेकर आज मंगलवार की सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं किसानों ने बताया कि उनके निजी नलकूप जिसमें 12 वर्षों से विद्युत कनेक्शन चल रहा था पर अब कुछ दबंगों द्वारा उक्त जमीन को खरीद लिया गया और विद्युत विभाग से साठ गांठ करके नलकूपों के लिए लगाए गए खंभों की लाइन काट दी गई जिससे छह नलकूप बंद हो गए किसानों ने बताया कि नलकूपों के बंद हो जाने से 600 एकड़ की फसल बीना सिंचाई के पड़ी हुई है उन्होंने बताया कि अगर नलकूप नहीं चालू हुए तो वह सिंचाई नहीं कर पाएंगे और ना ही कोई फसल लगा पाएंगे जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा उन्होंने बताया कि इन फसलों से 100 से ज्यादा किसान प्रभावित हो रहे हैं किसानों ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया पर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया जिससे थक हारकर वह आज जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं