नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक ड्रग पेडलर को प्रेम विहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम काले है जो नजफगढ़ के निरंजन पार्क का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से फाइन क्वालिटी की 4.76 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसके ऊपर पहले से ही एक्साइज एक्ट के 2 मामले दर्ज़ है।