नजफगढ़: नजफगढ़ थाना पुलिस ने नंगली विहार से लूटे गए मोबाइल के साथ 2 झपटमारों को किया गिरफ्तार
नजफगढ़ थाना पुलिस ने 2 झपटमारों को नंगली विहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम महेश बालियान और आदित्य चौहान है। ये दोनों नजफगढ़ के नंगली विहार के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक को बरामद किया है। इनके ऊपर पहले से ही झपटमारी के कई मामले दर्ज़ है। इनकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने एक मामले को