नजफगढ़: गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी की चोरी के मामले में 3 आरोपी नजफगढ़ से हुए गिरफ्तार
नजफगढ़ थाना की पुलिस टीम ने गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद ज्वेलरी आरोपी ने अपनी सगी बहन के घर से चुराया था। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 12 नवंबर को नजफगढ़ थाना इलाके के नजफगढ़ एक्सटेंशन में रहने वाली एक महिला के घर में गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी चोरी हुई थी। आरोपियों की पहचान आयुष पांडे, गौतम और ध्रुव के रूप में हुई हैं।