द्वारका जेलबेल सेल ने एक शराब तस्कर को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम कृष्ण है जो सोनीपत ज़िले के जसराणा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 106 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक टेम्पो जब्त किया है। इसके ऊपर पहले से ही एक्साइज एक्ट के कई मामले दर्ज़ है।