डुमरी प्रखंड के ससारखो एवं नागाबाद पंचायत भवन में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जुटे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाओं के लिये आवेदन जमा कर रशीद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों शिविरों में कुल 485 आवेदन आये जिसमे 264 आवेदन का मौके पर ही निष्पादन किया गया।