सासनी: अक्षय तृतीया पर्व पर कुशवाहा समाज द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़ों का विधिवत रूप से विवाह कराया गया
Sasni, Hathras | Apr 19, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित ग्रीन पैराडाइज मैरिज होम में कुशवाहा समाज द्वारा अक्षय तृतीया के पर्व पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11 जोड़ों का मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पत्रकार जयकिशोर कुशवाहा, समाजसेवी दीपक कुशवाहा, भूपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।