औरैया: गोशाला में 53 गोवंशों की मौत पर राष्ट्रीय महामंत्री आशीष मिश्रा गौरक्षा दल ने मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग की
अछल्दा क्षेत्र की एक गोशाला में 53 गोवंशों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गौ रक्षा दल (भारत) के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष मिश्रा ने पूरे प्रकरण की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है। संगठन ने मामले में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की भी मांग की है।