शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर के वार्ड 30 में हफ्तों से खुदी पड़ी हैं सड़कें, एंबुलेंस का जाना भी हुआ दूभर: पार्षद पति छंगेलाल राठौर
शाहजहाँपुर। विकास कार्यों के नाम पर सरकारी विभागों और ठेकेदारों की जुगलबंदी जनता के लिए किस कदर मुसीबत बन जाती है, इसका जीता-जागता उदाहरण वार्ड संख्या 30 (जलालनगर बाहर चुंगी) में देखने को मिल रहा है। यहाँ जल निगम द्वारा पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। ठेकेदार की लापरवाही के खिलाफ सोमवार को जनता का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड क