देवीपुर: मारगोमुंडा: लहरजोरी पुल के पास मछली वाहन चालक से लूट के प्रयास में 3 आरोपी गिरफ्तार
मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के लहरजोरी पुल के समीप मछली वाहन चालक से लूट के प्रयास मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। मधुपुर निवासी त्रिपुरारी रजवार अपने खलासी के साथ आसनसोल जा रहे थे। इसी दौरान अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर रुपये, मोबाइल और वाहन की चाबी लूटने का प्रयास किया। चालक के शोर मचाने पर ग्रामीण वसीम अ