लोहरदगा: आर सी चर्च परिसर में क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित, अंतर-चर्च एकता और सामाजिक सौहार्द का बना संदेश
लोहरदगा आर सी चर्च परिसर में रविवार शाम 5 बजे ऑल चार्जेज मसीही मैत्री जिला समिति द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अंतर- चर्च एकता, सामाजिक सद्भाव और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का संदेश बनकर उभरा। जिले के विभिन्न चर्चों से जुटे धर्मगुरुओं, युवाओं और महिला समितियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष पहचान दी।