बीसलपुर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोजगार मेले में 600 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे
बीसलपुर ।युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीसलपुर में रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय, पीलीभीत के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 33 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने शिरकत की।