बड़ागांव धसान: SP के निर्देशन में ₹10 हजार के इनामी आरोपियों को बड़ागांव पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में किया गिरफ्तार: टीम को पुरस्कार
जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के प्रयास के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना बड़ागांव में अपराध क्रमांक आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहे थे पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।