धरियावद: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांडला में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांडला में शनिवार को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वरिष्ठ अध्यापक नारायण लाल मेघवाल ने बताया कि स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांडला में कक्षा नवी में अध्यनरत 46 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर विधायक थावरचंद डामोर सम्मिलित हुए।