अकोढ़ी गोला: ऑपरेशन मुस्कान: रोहतास पुलिस ने 24 घंटे में कई मोबाइल बरामद किए, लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान
रोहतास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम या चोरी हुए कई मोबाइल फोन मात्र 24 घंटे के भीतर बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।