बालाघाट: ग्राम केसलेवाड़ा में मृत गाय को कुएं में फेंकने पर हंगामा, पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम केसलेवाड़ा में मृत गाय को निजी कुएं में फेंके जाने का मामला सामने आने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के अनुसार, मोहनलाल पिता धनपाल द्वारा मृत गाय को फलेश्वर पिता गजलाल बिसेन के खेत स्थित निजी कुएं में फेंका गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि मृत गाय को कुएं से ब