शिवहर: तरियानी थाना अध्यक्ष समेत जिला में 12 पुलिस अधिकारी का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
शिवहर जिला में एक बार फिर से एसपी अनंत कुमार राय ने तरियानी थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार समेत 12 पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया है. तरियानी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार को हटाकर नए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को बनाया गया है. एसपी ने जिला में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर 12 पुलिस अधिकारी का तबादला किया है. और सभी को 24 घंटा के अंदर योगदान देने के लिए कहा है।