शिवहर: शिवहर जिला के सभी थाना में आगामी 12 और 13 फरवरी को होगा लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन, डीएम पंकज कुमार
एक बार फिर जिला के सभी थाना में लाइसेंसी हथियार का भौतिक सत्यापन किया जाएगा. डीएम पंकज कुमार ने बताया है की लोकसभा चुनाव को लेकर अभी तक जिस लाइसेंस धारी के लाइसेंस का भौतिक सत्यापन नही हुआ है वैसे लोग 12 व 13 फरवरी को जिला के सभी थाना में लाइसेंसी हथियार का भौतिक सत्यापन होगा. छुटे हुए लोग अपने नजदीकी थाना में लाइसेंसी हथियार का भैतिक सत्यापन अवश्य करवा ले।