शिवहर: सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के लचका पुल के पास जिला परिवहन विभाग के द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान
सड़क सुरक्षा माह के तहत शहर के लचका पुल के पास जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया है. परिवहन पदाधिकारी ने बताया है कि जिले में 14 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान वाहन चालकों को यातायात के नियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है. हेलमेट का उपयोग करें नहीं तो आप पर जुर्माना किया जाएगा।