जखनिया: डीएम ने कटानरोधी कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों और ठेकेदारों को दी सख्त चेतावनी, समय पर पूरा करने को कहा
गाजीपुर में संभावित बाढ़ और कटान के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को तहसील मुहम्मदाबाद क्षेत्र के शेरपुर और मुबारकपुर गांव पहुंचकर निर्माणाधीन कटानरोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर चल रहे बोल्डर पैचिंग कार्यों की गुणवत्ता को परखा और कार्यदायी...