कानपुर: दबंगों का आतंक: कल्याणपुर के रेलवे ट्रैक किनारे युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, पैर छूकर बनाया वीडियो
कल्याणपुर में रेलवे ट्रैक किनारे दबंगों ने एक युवक को रविवार रात 11 बजे बेरहमी से पीटा और उसे निर्वस्त्र कर दिया। इस दौरान युवक से अपने पैर छुआए और उसका वीडियो भी बना लिया।पास से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह युवक को बचाकर पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।