इकौना: गिलौला बाजार में बीती शनिवार रात गोवंशीय साड़ से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, लखनऊ में चल रहा इलाज हालत गंभीर
गिलौला बाजार में बीती शनिवार रात बाइक सवार गोवंशीय साड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं आनन फानन में बाइक सवार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहीं हालत में सुधार नही देखते हुए इलाज के लिए घायल को लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा वहीं घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।