फतेेहपुर: कुर्सी से मदारपुर तक भव्य रैली, 'जय भीम' के नारों से गूंजा क्षेत्र, अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
बाराबंकी के निंदूरा ब्लॉक क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कुर्सी अनवारी से मदारपुर तक एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।