हिसुआ: हिसुआ में पंचायत समिति की बैठक, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर देते हुए योजनाओं को लेकर की गई महत्वपूर्ण बैठक
Hisua, Nawada | Jul 18, 2026 हिसुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख श्रवण पासवान की अध्यक्षता एवं बीडीओ देवानंद कुमार सिंह की देखरेख में पंचायत समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आंगनबाड़ी, पेयजल, बिजली, कृषि तथा पेंशन योजनाओं की समीक्षा की।