चूरू: जसरासर गांव के खेत में 65 वर्षीय व्यक्ति पर मधुमक्खियों ने किया हमला, अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Apr 5, 2026 चूरू जिले के जसरासर गांव में खेत में रविवार को बकरियां चराने गए एक 65 वर्षीय किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया गया। दोपहर 1 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार जसरासर निवासी ढूकल सिंह रविवार दोपहर अपने खेत में बकरियां चराने गए थे।