मिश्रिख: मिश्रीख इलाके में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
जनपद के मिश्रिख इलाके में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर विवाहिता का शव लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाया है।